त्रिभुज किसे कहते है और त्रिभुज के प्रकार कितने है?

त्रिभुज किसे कहते है? : क्या आप त्रिभुज किसे कहते है और उसके प्रकार कितने और कौनसे है यह जानते है? अगर नहीं जानते तो यह लेख पूरा पढ़े जिसमे हमने आपसे त्रिभुज सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी है जो की आपको परीक्षा और अभ्यास में काफी उपयोगी होगी|

त्रिभुज किसे कहते है?

त्रिभुज गणित का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है| यहाँ निचे हमने आपसे त्रिभुज के बारे में विस्तार से जानकारी दी है|

” तीन रेखाखडों के मिलने से बनती बंद आकृति को त्रिभुज कहा जाता है| त्रिभुज मे तीन भुजा, तीन कोण और तीन शीर्ष होते हैं।”

त्रिभुज के भीतरी कोण को अंतःकोण के नाम से जाना जाता है| यह तीनो अंतः कोण का योग हमेशा 180° होता है| और अगर इसकी कोई भी दो भुजा की लम्बाई का योग किया जाए तो वह हमेशा ही तीसरी भुजा की लम्बाई से अधिक होता है|

त्रिभुज का वर्गीकरण

त्रिभुज क्या है और उसकी बेसिक जानकारी आपने समज ली होगी| अब हम आपसे उसके वर्गीकरण और प्रकार के बारे में जानकारी देते है जो की परीक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है| त्रिभुज का वर्गीकरण दो प्रकार से किया जाता है|

  1. भुजाओं के आधार पर
  2. कोणों के आधार पर

भुजाओं के आधार पर त्रिभुज के प्रकार

भुजाओं अर्थात बाहुओ के आधार पर त्रिभुज को तिन प्रकारों में विभाजित किया जाता है| जैसे की

  1. समबाहु त्रिभुज
  2. समद्विबाहु त्रिभुज
  3. विषमबाहु त्रिभुज

समबाहु त्रिभुज

ऐसे त्रिभुज जिनकी सभी बाहुओ-भुजाओं सामान होती है उसे “समबाहु त्रिभुज” कहा जाता है| इसे समजने के लिए निचे दी गयी आकृति को अच्छे से समजे|

समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल√3/4 (भुजा x भुजा)
समबाहु त्रिभुज का परिमापत्रिभुज की तीनों भुजाओं का योग
समबाहु त्रिभुज

समद्विबाहु त्रिभुज

समद्विबाहु त्रिभुज | Samdwibahu Tribhuj

ऐसे त्रिभुज जिनकी किस दो बाहू सामान लम्बाई की हो इसे समद्विबाहु त्रिभुज कहा जाता है| इसे समजने के लिए दी गयी आकृति और टेबल को समजे|

समद्विबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल b/4 √(4 a ² –  b ²)
समद्विबाहु त्रिभुज का परिमाप त्रिभुज की तीनों भुजाओं का योग
समद्विबाहु त्रिभुज

विषमबाहु त्रिभुज

विषमबाहु त्रिभुज ऐसे त्रिभुज को कहा जाता है जिनकी सभी भुजाओं की लम्बाई भिन्न भिन्न हो| विषमबाहु त्रिभुज को समजने के लिए आकृति और टेबल को समजे|

विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल√[s(s-a) (s-b) (s-c)]
जहा, S = त्रिभुज का अर्द्धपरिमाप = a + b + c / 2
समद्विबाहु त्रिभुज का परिमापत्रिभुज की तीनों भुजाओं का योग

कोणों के आधार पर त्रिभुज के प्रकार

तिन रेखाखंड के कारण त्रिभुज में तिन अंतःकोण बनते है| उन अंतःकोण के आधार पर त्रिभुज को तिन प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है|

  1. न्यूनकोण त्रिभुज
  2. समकोण त्रिभुज
  3. अधिककोण त्रिभुज
कोणों के आधार पर त्रिभुज के प्रकारविस्तृत में जानकारी
न्यूनकोण त्रिभुजजिस भी त्रिभुज मे सभी कोण  90° से कम हों, उसे न्यूनकोण त्रिभुज कहा जाता है।
समकोण त्रिभुजजिस भी त्रिभुज मे एक कोण 90° का हों, उसे समकोण त्रिभुज कहा जाता है।
अधिककोण त्रिभुजजिस भी त्रिभुज मे एक कोण 90° से अधिक हों, उसे अधिककोण त्रिभुज कहा जाता है।

Leave a Comment

x