Padarth kise kahate hai | पदार्थ किसे कहते है?, पदार्थ की परिभाषा, प्रकार, उदहारण,

Padarth kise kahate hai: क्या आप जानते है की पदार्थ किसे कहते है?, पदार्थ की परिभाषा क्या है? यहाँ Padarth kise kahate hai पर जानकारी दी है|

Padarth kise kahate hai?

केमेस्ट्री अर्थात रसायन शास्त्र में हमें पदार्थ के बारेमे पढ़ना आवश्यक है| हम सभी जानते है की दुनिया में सभी चीजे किसी न किसी पदार्थ के द्वारा बनी है| लेकिन क्या आप जानते है की रसायन शास्त्र के सन्दर्भ में पदार्थ किसे कहते है? उसकी परिभाषा क्या है, पदार्थ के प्रकार क्या है? यहा इस लेख में हमने आपसे इन सभी विषयो पर विस्तार से जानकारी दी है| अगर आपको is विषय को गहराई से समजना है तो यह लेख पूरा पढ़े|

पदार्थ की परिभाषा क्या है?

“भौतिक और रसायन विज्ञान के अनुसार जब भी कोई वस्तु का निश्चित भार होता है और वह स्थान को घेरती है तो उसे पदार्थ माना जाता है|” पदार्थ छोटे छोटे कणों के माध्यम से बना होता है|| उसकी संरचना और स्थिति के आधार पर उनके मुख्यत्वे तिन रूप होते है| जो की कुछ इस तरह है|

पदार्थ के प्रकार

पदार्थ का वर्गीकरण दो रूप से किया जाता है, 1. भौतिक पदार्थ  और 2. रासायनिक पदार्थ यहाँ निचे हमने पदार्थ की avastha के aadhar पर उसके प्रकार की जानकारी आपसे शेयर की है|

  • ठोस पदार्थ
  • द्रव पदार्थ
  • गैस पदार्थ

ऊपर दी गयी अवस्था के अलावा पदार्थ की और भी दो अवस्था में प्राप्त किया जा सकता है| जो की कुछ इस तरह है|

  1. प्लाज्मा
  2. बोस आइंस्टीन कन्डनसेट

अगर आप पदार्थ की प्लाज्मा और बोस आइंस्टीन कन्डनसेट के विषय में जानना चाहते है तो यहाँ क्लीक करे|

ठोस पदार्थ किसे कहते है?

ठोस पदार्थ की एक अवस्था होती है| ठोस पदार्थ में पदार्थ का आकर और आयतन निश्चित होते है| ठोस पदार्थों में उच्च यंग मापांक और अपरूपता मापांक होते है। उदहारण के रूप में देखे तो किसी लकड़ी या लोहे का टुकड़ा ठोस पदार्थ माना जाता है|

  • ये निश्चित द्रव्यमान के होते है|
  • इनका आयतन एवं आकार भी निश्चित होता हैं।
  • इनकी संरचना में अणु के बिच की दूरिय(अंतराआण्विक दूरियाँ) बहुत कम होती है| साथ ही अणुओ के बिच बल(उच्चअंतराआण्विक बल) प्रबल होता है|
  • ठोस पदार्थ में परमाणुओं, अणुओं अथवा आयनों की स्थितियाँ निश्चित होती हैं|

द्रव पदार्थ किसे कहते है?

द्रव पदार्थ की एक अवस्था है| इस अवस्था में पदार्थ का आकार अनिश्चित एवं आयतन निश्चित होता है| द्रव में कणों के बिच का बन्धन ठोस पदार्थ की तुलना में कम होती है| इसमे कण ठोस पदार्थ की तुलना में गतिमान होते हैं।

द्रव पदार्थ का कोई निश्चित आकर नहीं होता, इसे जिस आकार में ढाल दो उसी में ढल जाता है लेकिन इसका आयतन निश्चित होता है। पानी, तेल, अल्कोहल द्रव(तरल) पदार्थ के उदहारण है|

  • इसकी संपीडयता कम होती है। 
  • विसरण मध्यम होता है। 
  • द्रव के कण एक दुसरे से दूर होते है लेकिन पूर्णरूप से स्तंवत्र नहीं होते|

गैस पदार्थ किसे कहते है?

यह पदार्थ की एक अवस्था है| इस अवस्था में पदार्थ का आकार और आयतन दोनों अनिश्चित होते है| इसके उदहारण के रूप में आप हवा, ओक्सिजन, CO2 कोई भी गैस को ले सकते है|

  • गैस अवस्था में संपीडयता सबसे अधिक होती है। 
  • गैस का विसरण सभी अवस्थाओ में सबसे तेज होता है। 
  • गैस के कण के बिच की दुरी ठोस और द्रव के मुकाबले काफी अधिक होती है।
  • गैस के कण मुक्त रूप से गति करते है|

ठोस, तरल(द्रव) और गैस पदार्थ की अवस्था में अंतर

यहाँ निचे हमने आपसे ठोस, तरल(द्रव) और गैस पदार्थ की अवस्था में अंतर के बारे में कुछ जानकारी शेयर की है जो की आपको यह अवस्थाओ को समजने में मदद करेगी|

ठोस पदार्थद्रव पदार्थगैस पदार्थ
पदार्थ की वह अवस्था जिसमें आकार एवं आयतन दोनों निश्चित हो, ठोस कहलाता है।पदार्थ की वह अवस्था जिसका आकार अनिश्चित एवं आयतन निश्चित हो, द्रव कहलाता है।पदार्थ की वह अवस्था जिसमें आकार एवं आयतन दोनों अनिश्चित होता हो, गैस कहलाता है।
संपीडयता सबसे कम होती है। संपीडयता भी कम होती है। लेकिन ठोस से अधिक होती है| संपीडयता अधिक होती है।
कण स्वतंत्र नहीं होते हैं।कण स्वतंत्र होते है पर पूरी तरह से नहीं।कण स्वतंत्र रूप में होते है।

FAQs – Padarth kise kahate hai

यहाँ हमने आपसे ऊपर पदार्थ की अवस्थाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी है| अगर आपको यहाँ दी गयी जानकारी “Padarth kise kahate hai” पर कोई प्रश्न है तो हमें निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है| Padarth kise kahate hai के सन्दर्भ में सर्च किये जाने वाले कुछ प्रश्नों के बारे में यहाँ निचे जानकारी दी हुई है|

पदार्थ की कितनी अवस्थाएं होती हैं?

पदार्थ मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं- ठोस, द्रव, गैस

सबसे अधिक संपीडयता पदार्थ की किस अवस्था में होती है|

गैस अवस्था में सबसे अधिक संपीडयता होती है| उससे थोड़ी कम द्रव में और सबसे कम ठोस पदार्थ में होती है|

आपको हमारा यह लेख जिसमे हमने आपसे पदार्थ किसे कहते है?, पदार्थ की परिभाषा क्या है? पदार्थ की अवस्था और उनके बिच अंतर की जानकारी देता यह लेख कैसा लगा उसे कमेंट बॉक्स में अवश्य बताये| अगर आपको कोई और भी प्रश्न पूछना है तो निचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है|

Leave a Comment

x