Zodiac Sign Name in Hindi and English | Rashi Ke Naam Hindi aur English me

Zodiac Sign Name in Hindi and English: यहाँ हमने आपसे राशि के नाम अर्थात Zodiac Sign Name in Hindi and English दिए है|

Zodiac Sign Name in Hindi and English

Zodiac Sign जिसे हिंदी में राशि कहा जाता है| यहाँ हमने आपसे Zodiac Sign Name in Hindi and English अर्थात राशि के नाम हिंदी और इंग्लिश में आपसे शेयर किये है| इसके साथ हमने सभी राशी के बारे में विस्तार से जानकारी भी शेयर की है जैसे की राशि के हिंदी नाम, राशि के इंग्लिश नाम, राशि का सिंबल, राशि का स्वामी, राशि का कलर, राशि का रत्न और राशि का चरित्र|

राशि के हिंदी और इंग्लिश नाम के लिए निचे दिया गया टेबल देखे जिसमे सभी जानकारी दी है|

Zodiac Sign Nameराशि का नामराशि का कलरराशि का स्वामीराशि का रत्न
Ariesमेषलाल मंगलमूंगा
Taurusवृषभ सफ़ेद शुक्रहिरा
Geminiमिथुनहरा बुधपन्ना
Cancerकर्कसफ़ेद चन्द्रमोती
Leoसिंहलाल सूर्यमाणिक्य
Virgoकन्याहरा बुधपन्ना
Libraतुलासफ़ेद शुक्रहिरा
Scorpioवृश्चिकलालमंगलमूंगा
Sagittariusधनुपिलागुरुपुखराज
Capricornमकरकालाशनिनीलम
Aquariusकुंभनीलाशनिनीलम
Piscesमीनपिलागुरुपुखराज

मेष राशि – Aries Zodiac sign in Hindi

राशि चक्र की प्रथम राशि है मेष राशि जिसका स्वामी मंगल है| यह राशि चक्र के 0 डिग्री से 30 डिग्री के बिच में पड़ती है| March 21 से April 19 तक सूर्य इस राशि में में से गोचर करता है|

मेष राशि “चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ” जैसे अक्षरों को निर्देशित करती है| इसका स्वामी मंगल जो की उर्जा और पराक्रम को दर्शाता है| इस लिए मेष राशि में जन्म लेने वाला व्यक्ति काफी पराक्रमी और उर्जावान होता है|

वृषभ राशि – Taurus Zodiac sign in Hindi

राशि चक्र की द्वितीय राशि है वृषभ राशि जिसका स्वामी शुक्र है| यह राशि चक्र के 31 डिग्री से 60 डिग्री के बिच में होती है| April 20 से May 20 तक के समय में सूर्य वृषभ राशि में से गोचर करता है|

वृषभ राशि “ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो” अक्षरों को निर्देशित करती है| उसका स्वामी शुक्र स्वभाव से शांत है, इसलिए ब्रिशाभ राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति शांत होते है|

मिथुन राशि – Gemini Zodiac sign in Hindi

राशि चक्र की तीसरी राशि है मिथुन राशि जिसका स्वामी बुध है| यह राशि चक्र के 61 डिग्री से 90 डिग्री के बिच में होती है| May 21 से June 20 तक के समय में सूर्य मिथुन राशि में से गोचर करता है|

मिथुन राशि “का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह” जैसे अक्षरों को सूचित करती है| इसका स्वामी बुध जो की बुद्धि और वाणी का कारक है| ऐसे व्यक्ति काफी बुध्धिमान और चतुर होते है|

कर्क राशि – Cancer Zodiac sign in Hindi

राशि चक्र की चौथी राशि है कर्क राशि जिसका स्वामी चन्द्र है| यह राशि चक्र के 91 डिग्री से 120 डिग्री के बिच में होती है| June 21 से July 22 तक के समय में सूर्य कर्क राशि में से गोचर करता है|

कर्क राशि “ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो” जैसे अक्षरों को निर्देशित करती है| इसका स्वामी चन्द्रमा जो की शीतल और लेकिन स्वभाव से चंचल होता है|

सिंह राशि – Leo Zodiac sign in Hindi

राशि चक्र की पांचवी राशि है सिंह राशि जिसका स्वामी सूर्य है| यह राशि चक्र के 120 डिग्री से 150 डिग्री के बिच में होती है| July 23 से August 22 तक के समय में सूर्य सिंह राशि में से गोचर करता है|

सिंह राशि “मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे” जैसे अक्षरों को सूचित करती है| इसका स्वामी सूर्य सरकारी विभाग और आत्मविश्वास को दिखाता है| सिंह राशि के जातक अक्सर सरकारी जॉब में देखे जाते है| वे काफी आत्मविश्वास से भरे होते है|

कन्या राशि – VIrgo Zodiac sign in Hindi

राशि चक्र की छट्ठी राशि है कन्या राशि जिसका स्वामी बुध है| यह राशि चक्र के 151 डिग्री से 180 डिग्री के बिच में होती है| August 23 से September 22 तक के समय में सूर्य कन्या राशि में से गोचर करता है|

कन्या राशि “ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो” जैसे अक्षर को सूचित करती है| इसका स्वामी गृह बुध है | जातक बुद्धि शाली होने के साथ संघर्ष काफी करता है| यह द्विस्वभाव राशि है|

तुला राशि – Libra Zodiac sign in Hindi

राशि चक्र की सातवी राशि है तुला राशि जिसका स्वामी शुक्र है| यह राशि चक्र के 180 डिग्री से 210 डिग्री के बिच में होती है| September 23 से October 22 तक के समय में सूर्य तुला राशि में से गोचर करता है|

तुला राशि “रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते” जैसे अक्षरों को सूचित करती है| इसका स्वामी शुक्र वैभवता को दर्शाता है| इस राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति में शुक्र के गुण अधिक होते है|

वृश्चिक राशि – Scorpio Zodiac sign in Hindi

राशि चक्र की आठवी राशि है वृश्चिक राशि जिसका स्वामी मंगल है| यह राशि चक्र के 210 डिग्री से 240 डिग्री के बिच में होती है| October 23 से November 21 तक के समय में सूर्य वृश्चिक राशि में से गोचर करता है|

वृश्चिक राशि “तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू” जैसे अक्षरों को दर्शाती है| इसका स्वामी मंगल है| वृश्चिक राशि वाला व्यक्ति गंभीर होने के साथ अपनी भावनाओं को छुपाकर रखने वाला होता है|

धनु राशि – Sagittarius Zodiac sign in Hindi

राशि चक्र की नवमी राशि है धनु राशि जिसका स्वामी गुरु है| यह राशि चक्र के 240 डिग्री से 270 डिग्री के बिच में होती है| November 22 से December 21 तक के समय में सूर्य धनु राशि में से गोचर करता है|

धनु राशि “ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे” जैसे अक्षरों को दर्शाती है| इसका स्वामी गुरु है जो की ज्ञान का कारक है| धनु राशि में जन्म लेने वाला व्यक्ति काफी ज्ञानी और बड़ो का सन्मान करने वाला होता है|

मकर राशि – Capricorn Zodiac sign in Hindi

राशि चक्र की दसमी राशि है मकर राशि जिसका स्वामी शनि है| यह राशि चक्र के 270 डिग्री से 300 डिग्री के बिच में होती है| December 22 से January 19 तक के समय में सूर्य मकर राशि में से गोचर करता है|

मकर राशि “भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी” जैसे अक्षर को सूचित करती है| इसका स्वामी शनि है| शनि की तरह गंभीर विचार और सोच वाले व्यक्ति होते है मकर राशि के लोग|

कुंभ राशि – Aquarius Zodiac sign in Hindi

राशि चक्र की ग्यारवीं राशि है कुंभ राशि जिसका स्वामी शनि है| यह राशि चक्र के 300 डिग्री से 330 डिग्री के बिच में होती है| January 20 से February 18 तक के समय में सूर्य कुंभ राशि में से गोचर करता है|

कुंभ राशि जो की “गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा” जैसे अक्षरों को सूचित करती है| मकर की तरह कुंभ राशि का स्वामी भी शनि है| तार्किक, बुद्धिमान और और आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते है कुंभ राशि के लोग|

मीन राशि – Pisces Zodiac sign in Hindi

राशि चक्र की बारवी राशि है मीन राशि जिसका स्वामी गुरु है| यह राशि चक्र के 330 डिग्री से 360 डिग्री के बिच में होती है| February 19 से March 20 तक के समय में सूर्य मीन राशि में से गोचर करता है|

“दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची” जैसे अक्षर मीन राशि के द्वारा सूचित किये जाते है| इसका स्वामी गुरु है| मीन राशि के जातक कलात्मक और बहुमुखी प्रतिभा के धनि होते है|

यहाँ हमने आपसे Zodiac Sign Name in Hindi and English के इस लेख में आपसे Zodiac Sign के Hindi Name और English Name की जानकारी आपसे शेयर करी है| यहाँ दी गयी जानकारी से आपको कोई प्रश्न है तो Zodiac Sign Name in Hindi and English के is लेख के निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है|

Leave a Comment

x